बाइक दुर्घटना में युवक की मृत्यु
संवाद सूत्र हेरहंज (लातेहार) हेरहंज थाना क्षेत्र के हेरहंज पांकी मुख्य मार्ग पर बुधवार
संवाद सूत्र, हेरहंज (लातेहार) : हेरहंज थाना क्षेत्र के हेरहंज पांकी मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात इनातु गांव में खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में इनातु गांव निवासी बाइक सवार रवींद्र यादव 30 वर्ष की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बारे बताया जाता है कि मृतक बुधवार को हेरहंज बाजार आया था। घर का सामान लेकर अपनी बाइक से घर जा रहा था तभी घर पहुंचने में कुछ ही कदम बाकी था कि रास्ते में पहले से खड़े ट्रैक्टर में बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में रवींद्र को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हेरहंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया। रवींद्र की मृत्यु पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल, संतोष यादव, उपेंद्र यादव, विजय गुप्ता, चंद्रकांत जायसवाल व अवधेश यादव ने दुख जताया है।