भाजपा पटेल को किया याद, ली शपथ
संवाद सूत्र लातेहार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी
संवाद सूत्र, लातेहार : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने किया। भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिक है। उन्होंने निस्वार्थ होकर देश के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। एकता के बिना जनश्कि्त शक्ति नहीं होती, जबतक उसे ठीक ढंग से सामंजस्य मै न लाया जाए और एकजुट न किया जाए। उन्होंने कहा कि पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता कायम करने के लिए पूरे देशवासियों को एकजुट होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। जिसका प्रतिफल हुआ कि अंतत बिट्रिस सरकार को भारत छोड़ना पड़ा और भारतवासी गुलामी की जंजीरों से आजाद हो गए।इस दौरान पूरे जिलेवासियों से देश,राज्य एवं जिला के विकास में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की, ताकि भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जो अखंड भारता,आधुनिक भारत के सपने देखे थे उसे पूरा किया जा सके। इस मौके पर जिला महामंत्री वंशी यादव , पंकज सिंह, दिशा कमेटी रामदेव सिंह, कार्यालय मंत्री अशोक सिंह ,ग्रामीण अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, नगर अध्यक्ष रितेश कुमार रानी कुमारी ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, स्टेला नगेसिया, आशा देवी, उषा देवी, अवधेश पासवान विनोद पासवान, वीरेंद्र पासवान, यश राज गुप्ता राजू गुप्ता, संदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ:
भारत रत्न लौह पुरूष सरदार पटेल के जंयती पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में सभी लोगों को एकता के सूत्र में बंधने एवं जिले के विकास में भागदारी सुनिश्चित करने की अपील की।