स्कार्पियो चालक ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, तीन घायल
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) एनएच 39 पर स्थित चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के समीप तीव्र गति
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : एनएच 39 पर स्थित चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के समीप तीव्र गति से चल रहे स्कार्पियो ने आगे चल रहे एक ट्रक पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार स्कार्पियो (जेएच 03 एस 0205) पर सवार होकर कुछ लोग डालटनगंज की ओर जा रहे थे। ब्रह्मणी गांव के समीप स्कार्पियो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद उसने आगे चल रहे ट्रक (जेएच 02 एयू 7811) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। उसके आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसपर सवार दो महिला व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लातेहार पहंचाया। घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा।