एसडीएम पहुंचे माता दरबार, विधि व्यवस्था की ली जानकारी
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार शुक्रवार को चंदवा प
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार शुक्रवार को चंदवा प्रखंड के नगर गांव स्थित मां उग्रतारा मंदिर पहुंचे। प्रशासनिक निर्देश के अनुरूप विधि व्यवस्था की जानकारी ली। व्यवस्थापक व पुजारी के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि आस्था के साथ किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकता लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना की अनदेखी भी नहीं की जा सकती। ऐसे में आवश्यक है कि सभी लोग जारी दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें। माता के दर्शनाभिलाषी मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि मास्क के प्रयोग के साथ दो गज की शारीरिक दूरी बनाएं रखें। खुद की सुरक्षा के साथ परिवार और समाज की सुरक्षा में सहभागिता निभाएं। मौके पर बीडीओ अरविद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, सेवायत मुंतजिमकार (व्यवस्थापक) सह पुजारी पं. गोविद वल्लभ मिश्र, विनय मिश्र, अधिवक्ता मनोज मिश्र, मयंक मिश्र, आश्विनी मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे।