10 वाहनों से 77 हजार की वसूली, चार वाहन जब्त
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लुकूइया
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 05:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लुकूइया मोड़ के पास वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिग के दौरान भारी व यात्री वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच अभियान में 10 वाहनों से 77,900 रुपये के दंड राशि वसूल की गई। वहीं चार वाहनों को जब्त किया गया। डीटीओ संतोष कुमार सिंह ने वाहन चालकों और मालिकों से कागजातों को अप-टू-डेट रखने के साथ यातायात से संबंधित नियमों के अनुपालन की अपील की। समचार लिखे जाने तक कागजातों की जांच जारी थी। जांच टीम में सड़क सुरक्षा के आई टी मैनेजर तनवीर हुसैन, आईटी असिस्टेंट राजेश प्रसाद व जिला पुलिस के जवान शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें