बरवाटोली में विचरण कर रहा हाथियों का झुंड
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) प्रखंड के सुदूरवर्ती बरवाटोली गांव में जंगली हाथियों का झुंड।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 05:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): प्रखंड के सुदूरवर्ती बरवाटोली गांव में जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक हाथियों का समूह गांव के समीप देखा जा रहा है। इस समूह में हाथी के कई बच्चे भी हैं। जिस ओर से जंगली हाथियों का समूह गुजरता है, वहां के खेतों में लगी फसल नष्ट हो जाती है। दो दिन पूर्व जवाखाड़ में एक व्यक्ति के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसके घर में रखे अनाज भी चट कर गए थे। कई ग्रामीणों के खेतों में लगी फसलों को हाथियों के समूह द्वारा नुकसान पहुंचाया जा चुका है। दो दर्जन से अधिक हाथियों के समूह के गांव के समीप डेरा जमाए जाने की सूचना से ग्रामीण दहशत में हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें