Move to Jagran APP

राजा मेदिनीराय के वंशजों ने औरंगा नदी के तट पर किया तर्पण

संवाद सूत्र बरवाडीह (लातेहार) राजा मेदिनीराय के वंशजों ने शनिवार को पलामू किला के नी

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:08 AM (IST)
राजा मेदिनीराय के वंशजों ने औरंगा नदी के तट पर किया तर्पण
राजा मेदिनीराय के वंशजों ने औरंगा नदी के तट पर किया तर्पण

संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार) : राजा मेदिनीराय के वंशजों ने शनिवार को पलामू किला के नीचे बहनेवाली औरंगा नदी में सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम किया। चेरो आदिवासी समाज के लोग राजा मेदिनीराय को अपना पित्र मानते हैं। पितृपक्ष के दौरान विधि विधान से पूरोहित के मंत्रोच्चार के बीच तर्पण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। औरंगा तट पर मौजूद लोगों ने राजा मेदिनीराय का नमन किया। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अजजा मंत्री अवधेश सिंह चेरो, शिवनारायण सिंह, अभय सिंह, सत्येंद्र सिंह, शीतल सिंह, मनोज सिंह, पलामू किला मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, अरविद सिंह ने सामूहिक रूप से तर्पण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर आशीष कुमार सिन्हा, उमेश सिंह, अनिल सिंह, सूर्यमल सिंह, भरत सिंह, विनय सिंह, अनिल सिंह, विक्की सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.