Move to Jagran APP

झामुमो नेता साइमन मरांडी का निधन अपूरणीय क्षति : झामुमो

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) पूर्व मंत्री व सांसद तथा संथाल परगना के कद्दावर झामुमो नेता साइमन म

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 05:13 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 05:13 PM (IST)
झामुमो नेता साइमन मरांडी का निधन अपूरणीय क्षति : झामुमो
झामुमो नेता साइमन मरांडी का निधन अपूरणीय क्षति : झामुमो

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : पूर्व मंत्री व सांसद तथा संथाल परगना के कद्दावर झामुमो नेता साइमन मरांडी के निधन पर झामुमो ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। झामुमो लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा है कि पार्टी ने एक मजबूत नेता और अभिभावक खो दिया। उनके परिवार के साथ झामुमो के लिए यह अपूरणीय क्षति है। झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा है कि साइमन मरांडी पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी एवं झारखंड राज्य के लिए लगा दिया। दुख की इस घड़ी में झामुमो लातेहार के सभी नेता और कार्यकर्ता शोकग्रस्त परिवार के साथ हैं। केंद्रीय सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, शुभम कुमार गिरि समेत अन्य ने कहा कि झामुमो को उनकी कमी हमेशा खलेगी। शोक प्रकट करने वालों में जिला सचिव इश्तियाक खान पप्पन, केंद्रीय समिति सदस्य अरुण दुबे, केंद्रीय समिति सदस्य बिलासी टोप्पो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, बुद्धिजीवी मोर्चा के मनोज चैधरी, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम कुमार गिरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के वारिश अंसारी, अजय अग्रवाल, मनीर अंसारी, रिकू कच्छप, विनोद यादव, मानिक गंझू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला उरांव, सुनैना कुमारी, अनिल मनोहर, माया सिंह, मुस्तकीम खान, अशोक पांडेय, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू, शशि भूषण तिवारी, दिलशेर अहमद खान, मनीष राज पासवान, रामेश्वर भुइयां, रामवृक्ष गंझू, जुएल लकड़ा, पॉल एक्का, राजेंद्र गंझू, प्रेम गंझू, सुमन सुनील सोरेंग, शांति देवी, नागदेव उरांव, गोपाल सिंह, मो. सरफराज, बबलू राही, संजय उरांव, बिनोद उरांव, रामचरण उरांव, रुपेश अग्रवाल, राजेश उरांव, रंजीत उरांव, आर्यन उरांव, नीरज यादव, संदीप उरांव, बिहारी राम, शमशुल होदा, उपेंद्र यादव, बासुदेव यादव, अरविद यादव, हाजी फिरोज, खुर्शीद खान, ब्रह्मदेव प्रजापति, जतरू मुंडा समेत अन्य शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.