सांसद ने छठ घाटों में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
चतरा लोक सभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देशानुसार छठ प
संवाद सूत्र, लातेहार : चतरा लोक सभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देशानुसार छठ पूजा के इस पावन अवसर पर लातेहार शहर समेत गांव के विभिन्न छठ घाटों को सैनिटाइज किया गया। छठ पूजा के इस पावन अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर मंडल द्वारा चाणक्य नगरी छठ घाट,धर्मपुर छठ घाट पर सैनिटाइजेशन कराया गया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू ने बताया कि सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर छठ पूजा के पावन अवसर पर सभी लातेहार वासी शारीरिक दूरी का पालन करें तथा मास्क का अवश्य प्रयोग करें। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडे, संतोष पासवान, अश्वनी कुमार सिंह, अमर विश्वकर्मा, गोल्डन कुमार, सागर कुमार ,दिनेश गुप्ता, अजय सिंह, संतोष चंद्रवंशी अखिलेश सिंह, सुनील गुप्ता गौतम गुप्ता इत्यादि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।