Move to Jagran APP

24 घंटे के भीतर चंदवा में हुईं आधा दर्जन सड़क दुर्घटनाएं, एक की मौत, कई घायल

24 घंटे के अंदर चंदवा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन दुर्घटनाएं हुई

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 06:24 PM (IST)
24 घंटे के भीतर चंदवा में हुईं आधा दर्जन सड़क दुर्घटनाएं, एक की मौत, कई घायल

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : 24 घंटे के अंदर चंदवा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन दुर्घटनाएं हुई हैं, इसमें एक की मौत हो गई जबकि दर्जनाधिक लोग घायल हो गए। 16 नवंबर की देर शाम हिसरी और भूषाढ़ गांव के समीप एक हाइवा के पेड़ से टकराने के कारण कंटु गंझू (पिता रामटहल गंझू, जामुनगढ़ा, लुकूइया) की मौत रांची जाने के दौरान हो गई। उसी शाम सीएमएम पथ पर महुआमिलान निवासी सिद्धांत कुमार (पिता संजय गुप्ता) बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे रांची रिम्स कर दिया गया। 17 नवंबर, मंगलवार की शाम सीएमएम पथ पर थाना क्षेत्र के लोहरसी गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। पहली घटना में दो बाइकों में हुई टक्कर में चार बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामजतन गंझू (22, पिता लालदेव गंझू), प्रमोद गंझू (22, पिता दिलेश्वर गंझू), मनीषा कुमारी (10, पिता रामशरण गंझू), सोनू गंझू (8), मोनू गंझू (6) (दोनों पिता चैतू गंझू, पुतरी टोला, माल्हन), पंचांग कुमार (6) एक बाइक पर सवार होकर लोहरसी जतरा से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी व फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदर से सभी घायलों को चंदवा सीएचसी लाया गया। जहां डा. एनके पांडेय व स्वास्थय कर्मियों की टीम द्वारा घायलों का उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल रामजतन, सोनू व पंचांग कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। इसी दौरान उसी पथ पर दूसरी दुर्घटना घटी जिसमें विशाल कुमार भोक्ता व नान्हों राम (पिता-पुत्र) घायल हो गए। तीसरी घटना चंदवा मुख्य बाजार स्थित गैरेज लेन के समीप हुई जहां एक बाइक सवार ने जागो देवी (मरमर चंदवा) समेत 2 बच्चो को चपेट में ले लिया। इसमें दोनों बच्चे घायल हो गए। दोनो का उपचार निजी क्लीनिक में किया गया। चौथी घटना भी सीएमएम पथ पर ही माल्हन गांव के समीप घटी जिसमें अजय मुंडा (पिता मंगरा मुंडा, रामगढ़), राहुल मुंडा (पिता चंद्रशेखर मुंडा), दिनेश गंझू (तेतर गंझू), सीरम भगिया बालूमाथ घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चंदवा सीएचसी में किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.