दिव्यांग संघ ने की रेपिस्टों को फांसी की सजा देने की मांग
दिव्यांग संघ ने पिपरवार में दो मासूम बच्चियों के साथ हुई दरिदगी की घटना।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा : दिव्यांग संघ ने पिपरवार में दो मासूम बच्चियों के साथ हुई दरिदगी की घटना में शामिल रेपिस्टों को चिह्नित कर फांसी की सजा देने की मांग की है। दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष बबलु सोनी ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसकी वजह देश के कानून का लचीला होना है। दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए घृणित चेहरों को फांसी की सजा देने का प्रावधान आवश्यक है। मांग करने वालो में चंदवा प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, उपाध्यक्ष सतीश यादव, सचिव समलदेव उरांव, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, विकास कुमार, आनंद कुशवाहा, दीपक प्रसाद, कृष्णा कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक ठाकुर समेत अन्य शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें