गायत्री परिवार की समिति का हुआ गठन
प्रज्ञा कुंज चंदनडीह में अखिल भारतीय गायत्री परिवार की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:37 AM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार : प्रज्ञा कुंज चंदनडीह में अखिल भारतीय गायत्री परिवार की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पलामू मंडल के सब जॉन के समन्वयक शिव शंकर सिंह उपस्थित थे। बैठक में मुख्य बिदु अखिल भारतीय गायत्री परिवार के संचालन समिति का गठन करने के लिए विचार विमर्श किया गया। जिसमें समिति का गठन किया गया। जिसमें व्यवस्था प्रमुख दिलेश्वर यादव सह लव कुमार तिवारी, वित्त प्रमुख देवेंद्र प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद,साहित प्रमुख प्रोफेसर दीपक प्रसाद सह संत नारायण, कार्यक्रम विभाग सुशीला साहू सह उर्मिला देवी, पुष्पा वर्मा सह अनीता देवी, मालती देवी सह अंजू देवी, नशा उन्मूलन, प्रचार प्रसार जवाहर प्रसाद सह भोला प्रसाद, मीडिया प्रमुख वीरेंद्र प्रसाद, आश्रम व्यवस्थापक प्रभात कुमार को बनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें