Move to Jagran APP

विश्व की नई दिशा देने का नाम है दत्तोपंत ठेंगरी : राजमणि

संवाद सूत्र लातेहार भारतीय किसान संघ द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में भारतीय किसान

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 05:07 PM (IST)
विश्व की नई दिशा देने का नाम है दत्तोपंत ठेंगरी : राजमणि
विश्व की नई दिशा देने का नाम है दत्तोपंत ठेंगरी : राजमणि

संवाद सूत्र, लातेहार : भारतीय किसान संघ द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में भारतीय किसान संघ भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगरी का जन शताब्दी मनाया गया। जिला संचालक राजमणि प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बालक काल से गरीबों के मजदूरों किसान के हितैषी रहे है। इनका जन्म 10 नवंबर को वर्धा महाराष्ट्र में हुआ था। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने विभिन्न प्रदेश केरल बंगाल आसाम प्रांत का दायित्व निर्वाह किए। उन्होंने ट्रेड यूनियन में काम करके विश्व के मजदूर और किसान के हित में गहन अध्ययन कर नई दिशा देने के लिए काम किए। कार्यकारी अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने दत्तोपंथ ठेंगरी के जीवनी पर प्रकाश डालें इन्होंने बताएं कि यह विश्व के मार्गदर्शक के रूप में विश्व समुदाय में स्थापित हो चुके थे। हिदी मराठी मल्लियाम बंगाल आसामी भाषा और अंग्रेजी भाषा के जानकार थे।इस समारोह में धर्मेंद्र जयसवाल, अनिल कुमार ठाकुर, अभिनाष भास्कर, अखिलेश प्रसाद , संजय कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, सरजु प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, बबन मांझी, अनील प्रसाद वीरेंद्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.