Move to Jagran APP

झामुमो के त्याग व बलिदान का परिणाम है झारखंड

संवाद सूत्र चंदवा प्रखंड के रूदमूर्तिया गांव में झामुमो की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:15 AM (IST)
झामुमो के त्याग व बलिदान का परिणाम है झारखंड
झामुमो के त्याग व बलिदान का परिणाम है झारखंड

संवाद सूत्र, चंदवा: प्रखंड के रूदमूर्तिया गांव में झामुमो की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते सीतमोहन मुंडा ने कहा कि झारखंड निर्माण झामुमो के आंदोलन व त्याग व बलिदान का परिणाम है। जिस सोच के साथ झारखंड का निर्माण हुआ था उसे अबतक मूर्त रूप नहीं दिया जा सका है। उक्त सोच को सार्थक बनाने के लिए झामुमो का सत्ता में आना और जनता की सहभागिता आवश्यक है। जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर गंझू ने बदलाव यात्रा पर चर्चा करते कहा कि झामुमो के कार्यकर्ताओं को यह बल देने का काम करेगी। भाजपा सरकार के कारनामों का पोल भी इसी यात्रा के माध्यम से खोली जाएगी। जनता को सरकार के झूठे वादे व विकास के दावों की सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू ने कहा कि आगामी 19 अक्टूबर को रांची के हरमु मैदान में आयोजित बदलाव यात्रा झारखंड की दिशा व दशा तय करेगी। यह बदलाव यात्रा झारखंड की जनता को जागरूक करने का काम करेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि बदलाव यात्रा में जनता का समर्थन मिल रहा है। मौके पर मो सरफराज, अलखदेव सिंह, चरकु, समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.