शरद पूर्णिमा पर हवन का आयोजन
जिला मुख्यालय के चंदनडीह स्थित प्रज्ञा कुंज गायत्री मंदिर में रविवार को आयोजन हुआा।
संवाद सूत्र, लातेहार : जिला मुख्यालय के चंदनडीह स्थित प्रज्ञा कुंज गायत्री मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से शरद पूर्णिमा पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। शरद पूर्णिमा में लोग ने मंदिरों में सुबह-सवेरे से ही भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। इस दौरान महिलाएं व बच्चों ने भी काफी उत्साह से भाग लिया। जिसमें लोक कल्याण समाज में जागृति आध्यात्मिक चेतना लोगों में सछ्वावना सविचार के लिए किया गया।इस मौके पर उर्मिला देवी, अनीता देवी, पुष्पा वर्मा, सुनीता देवी, ओमप्रकाश गुप्ता, भोला प्रसाद, लव कुमार तिवारी, जवाहर प्रसाद, दीपक प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे।