परिवर्तन महारैली को लेकर झामुमो की जिलास्तरीय बैठक आज
संवाद सूत्र चंदवा परिवर्तन महारैली को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सोमवा
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा: परिवर्तन महारैली को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को पथ निर्माण विश्रामागार में होगी। इसमें आगामी 19 अक्टूबर को रांची में आयोजित परिवर्तन महारैली में जिला कमेटी की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी देते जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने सभी केंद्रीय समिति सदस्यों, जिला कार्यसमिति, प्रखंड कार्यसमिति, पंचायत कार्यसमिति सदस्यों के साथ पार्टी के सभी जन संगठनों तथा मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं व समर्थकों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें