Move to Jagran APP

कांग्रेस करेगा लातेहार विधानसभा का विकास : साजन

युवा कांग्रेस की बैठक बोदा गांव में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 05:54 PM (IST)
कांग्रेस करेगा लातेहार विधानसभा का विकास : साजन
कांग्रेस करेगा लातेहार विधानसभा का विकास : साजन

संवाद सूत्र, चंदवा : युवा कांग्रेस की बैठक बोदा गांव में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार व संचालन युवा कांग्रेस प्रखंड महासचिव मनोज बारजो ने किया। बतौर मुख्य अतिथि लातेहार विधानसभा अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि लातेहार विधानसभा का विकास कांग्रेस ही करेगी। कहा कि वर्तमान विधायक प्रकाश राम हार के डर से अपने वजूद को बचाने के लिए भाजपा का दामन थाम लिया। जनता उनके मनसूबों को समझ रही है। चुनाव मैदान के जंग में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। कहा कि कांग्रेस का जनाधार क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर वर्तमान विधायक की नाकामियों को जनता को बताएगी। कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस लातेहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और विजय हासिल करेगी। महासचिव संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। गंाव भ्रमण के दौरान ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीराम शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस की टीम जनता के बीच बेहतर काम कर रही है। बैठक के दौरान युवा चेहरे का कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति जताई गई। मनोज बारजो व उमेश गंझू ने कहा कि कमेटी का गठन कर लिया गया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में लातेहार के अलावा झारखंड प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। मौके परं मो. कलीम, मो. सामू, तनवीर अंसारी, कयूम अंसारी, रियाज अंसारी, हसन अंसारी, मुस्लिम अंसारी ,अर्जुन गंझू, बसंत गंझू, बाबूलाल गंझू, शमशाद अंसारी, मंसूर अंसारी, बबीता देवी समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.