दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप
संवाद सूत्र मनिका थाना क्षेत्र के बरियातू गांव निवासी राजेश सिंह पर दहेज के खातिर अपनी पत्नी
संवाद सूत्र, मनिका : थाना क्षेत्र के बरियातू गांव निवासी राजेश सिंह पर दहेज के खातिर अपनी पत्नी फुलमनी देवी (24 वर्ष) की मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। बरवाडीह छिपादोहर के लादी निवासी मृतका के भाई बासुदेव सिंह ने मनिका थाना में राजेश सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। बासुदेव सिंह ने थाना को लिखित रूप में दिया कि उसका जीजा मोटरसाइकिल और दहेज के लिए हमेशा उसकी बहन को प्रताड़ित किया करता था और 6 अक्टूबर को मारपीट कर हत्या कर दिया। हलांकि मिली जानकारी के अनुसार राजेश सिंह कही बाहर कमाने गया था। शनिवार को जब घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं लड़ाई झगड़े में जहर खाने का भी मामला सामने आया है हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।