दुर्घटना में तीन घायल
बरवाडीह के डालटनगंज मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरवाडीह : बरवाडीह - डालटनगंज मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल छेन्चा के उपेंद्र सिंह,कंचनपुर की पम्मी सिंह और अजय सिंह को ग्रामीणों के सहियोग से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करावा गया। उनमें गंभीर रूप से घायल उपेंद्र सिंह को बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज पीएमसीएच में रेफर कर दिया है। घायलों को सिर में गंभीर चोट लगी है। दुर्गा पूजा देखने आए विधायक हरिकृष्ण सिंह सूचना पाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य केंद्र में तुरन्त पहुंचे और घायलों से मिले। उन्होंने घायल उपेंद्र सिंह मेदिनीनगर इलाज के लिए भेजने में मदद भी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें