Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल 27 वें दिन भी जारी

लातेहार झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी व‌र्क्स यूनियन रांची के निर्देश पर चल रही आंगनबाड़ी स

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 06:27 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:27 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल 27 वें दिन भी जारी
आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल 27 वें दिन भी जारी

लातेहार : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी व‌र्क्स यूनियन रांची के निर्देश पर चल रही आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल जिला मुख्यालय के नगर पंचायत कार्यालय के समीप 27 वें दिन भी जारी रही। धरना पर बैठी आंगनबाड़ी सेविका के जिला अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि विगत 5 जून 2018 को झारखंड सरकार के सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लिखित समझौता किया गया। लेकिन केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसी तरह की मांग पूरी नहीं हुई। बाध्य होकर वो पुन: हड़ताल पर चले गए हैं। मांगे पूरी होने तक वो हड़ताल पर जमी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका के साथ सरकार अन्याय कर रही है। आंगनबाड़ी सेविका के साथ शोषण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविका कुपोषण बच्चे से लेकर गर्भवती महिला को जन्म तक देख भाल करती है। इसके बावजूद भी सरकार सेविकाओं की मांग पर विचार नही की जा रही है। उन्होंने कहा कि 9 सूत्री मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौपकर सरकार से अमल करने की मांग की है। सेविकाओं ने कहा की 12 सितंबर को रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाकर अपनी मांग को रखा जाएगा। इस धरना के दौरान कई आंगनबाड़ी सेविका ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर चम्पा देवी,चमेली देवी,वीणा सिंहा ,कबिता देवी,कमला देवी,सतवंति देवी,संगीता देवी, कमला देवी, राधा देवी मालती देवी, उर्मिला देवी, बिमला देवी, मालती देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

गीत के माध्यम धरना पर डटी रही सहायिका व सेविकाएं : आंगनबाड़ी सेविकाओं की 9 सूत्री मांग को लेकर चल रहे हड़ताल में बुधवार को गीत के माध्यम से रघुवर सरकार से मांग पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गीत गाकर पर जिला प्रशासन के कान में जूं तक नही रेंग रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.