बरवाडीह नदी के पास शमशान घाट बहा
संवाद सूत्र बरवाडीह बरवाडीह के मुख्य नदी पुल के पास पहली बरसात में नदी में बने शमशान घ्
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:43 AM (IST)
संवाद सूत्र, बरवाडीह : बरवाडीह के मुख्य नदी पुल के पास पहली बरसात में नदी में बने शमशान घाट तेज बाढ़ में बह गया है। लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत तक नही कराई जा सकी है। जिससे शमशान घाट में शव का दाह संस्कार करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक दो बार शमशान घाट की मरम्मत हो चुकी है। करीब दो साल पहले बरसात में भी शमशान घाट इसी तरह बह गया था। लोगों ने कहा कि इसे ठीक ढंग से मरम्मत की जरूरत है। क्योंकि जिस तरह नदी में पानी का तेज बहाव होता है,उसमें शमशान घाट इसी तरह आगे भी बह कर क्षतिग्रस्त होता रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों ओर क्षेत्रीय विधायक से शमशान घाट की ठीक ढंग से मरम्मत कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें