अरविद तिवारी ने थामा भाजपा का दामन
संवाद सूत्र लातेहार पलामू प्रमंडल की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़कर चतरा लोकसभा के
संवाद सूत्र, लातेहार : पलामू प्रमंडल की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़कर चतरा लोकसभा के युवा नेता अरविद तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया। रांची भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, रांची के सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश व प्रदेश स्तरीय नेताओं की उपस्थिति में अपने सैकड़ों युवा समर्थकों के साथ अरविद तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अरविद तिवारी ने राजनीति की शुरुआत 2005 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र संगठन से की थी। उन्होंने कहा कि 14 वर्षो तक वनवास काटने के बाद भाजपा में शामिल हुए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने सिद्धांत और नीति से भटक गया है। इस पार्टी में सिर्फ बाहरी लोगों का कब्जा है। भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका पूरे देश में बज रहा है। उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटा कर एक नेक काम किया है। साथ ही देश में विकास की गंगा बह रही है। झारखंड में भी रघुवर दास की सरकार ने विकास के कई काम किए हैं। झारखंड की पहचान भी देश और विदेश स्तर पर रघुवर दास के कारण होने लगी है। भाजपा स्थाई सरकार देने में सक्षम रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अगली सरकार भी भाजपा की बनेगी। मेरे साथ जो लोग पार्टी में आए राणा अमित सिंह, भानु दुबे, मिट्ठू सिंह, प्रिस सिंह, विशाल पाठक भी भाजपा में शामिल हुए।