बस दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
मनिका : मनिका हेरहंज पथ पर सेमरहट गांव के पास रविवार को अर्श नामक यात्री बस के धक्के
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 05:29 PM (IST)
मनिका : मनिका हेरहंज पथ पर सेमरहट गांव के पास रविवार को अर्श नामक यात्री बस के धक्के से घायल 16 वर्षीय छोटू ¨सह की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। मौत के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया गया। जानकारी के अनुसार छोटू ¨सह नौवी कक्षा का छात्र था। रविवार को मनिका से साइकिल से अपने गांव सेमरहट लौट रहा था। उसी क्रम में वह बस की चपेट में आ गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें