Move to Jagran APP

120 सीटो पर सिमट जाएगी भाजपा : अमर

हेरहंज : हेरहंज प्रखंड में युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 05:11 PM (IST)
120 सीटो पर सिमट जाएगी भाजपा : अमर
120 सीटो पर सिमट जाएगी भाजपा : अमर

हेरहंज : हेरहंज प्रखंड में युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार एवं मंच संचालन लातेहार विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार ने किया। बैठक में सबसे पूर्व प्रखंड कमेटी विस्तार करते हुए रमेश साव को प्रखंड उपाध्यक्ष, महेश ठाकुर, उदय कुमार यादव, अरुण यादव, सुकुल गंझू, दशरथ गंझू, सुल्तान अंसारी, असलम अंसारी, अमरेश को प्रखंड महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह लातेहार कांग्रेस प्रभारी अमर यादव ने कहा कि हेरहंज कमेटी विस्तार होने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। साथ ही देश के युवा नेता राहुल गांधी के हाथो को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद सुनील ¨सह जनता का विश्वास खो चुके हैं। आने वाले 2019 आम चुनाव में इनकी हार निश्चित है। चतरा लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। जनता ने कांग्रेस को जीताने के लिए ठान लिया है। भाजपा आने वाले चुनाव में 120 सीटों पर सिमट जाएगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कहा कि लगातार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आम जनता के साथ जुड़ कर समस्याओं का निदान कर रही है। लातेहार विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार ने कहा कि पूरे जिले में विकास का काम ठप पड़ा हुआ है। रघुवर दास की सरकार की योजना जमीन पर नही बल्कि कागज पर दिख रही है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार ,विधानसभा महासचिव महावीर उरांव, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष टूनु राम ,अरुण यादव, ¨पकू कुमार, सराज अंसारी, मुकेश कुमार साव ,रामदेव कुमार, जमील अंसारी, जुनैद अंसारी, गुड्डू भुइयां, सुरेश उरांव, अब्दुल रशीद अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.