जरूरतमंदों के बीच दो सौ कंबल का वितरण
मनिका: मनिका प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ राय के द्वारा रविवार को डुमरी स्थित आवास पर
मनिका: मनिका प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ राय के द्वारा रविवार को डुमरी स्थित आवास पर रांकीकला व कोपे पंचायत के गरीब व असहायों के बीच दो सौ कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लव कुमार दुबे, पूर्व जिप सदस्य रघुपाल ¨सह व बीस सुत्री सदस्य शंकर दुबे समेत कई लोग उपस्थित हुए। बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ राय ने कहा कि सरकार की ओर से कड़ाके की ठंड में गरीबों के लिए कंबल की व्यवस्था कराई गई है, जिससे किसी गरीब की मौत ठंड से न हो सके। विधायक प्रतिनिधि लव कुमार दुबे ने कहा कि सरकार ने कंबल वितरण की योजना व्यापक पैमाने पर की है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर गांव स्तर तक के लोगों तक इसका लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, राजेन्द्र राम समेत कई लोग उपस्थित थे।