भट्ठा मालिकों के सहयोग से मजदूर पहुंच रहे घर
संवाद सूत्र चंदवा अनलॉक में प्रवासी श्रमिकों के चंदवा पहुंचने का सिलसिला जारी है। भट्ठा मालिक
संवाद सूत्र, चंदवा : अनलॉक में प्रवासी श्रमिकों के चंदवा पहुंचने का सिलसिला जारी है। भट्ठा मालिकों के सहयोग से मजदूर अपने गांव वापस लौट रहे हैं। स्वास्थय जांच, चिकित्सीय परामर्श और क्वारंटाइन अवधि के बाद ये अपने घर पहुंचेंगे। शनिवार को महाराष्ट्र, आरा (बिहार), उड़ीसा, इलाहाबाद और अन्य प्रदेशों में कार्यरत प्रखंड के लाधुप, सेरक, लुकुइया, बनहरदी गांव के सैकड़ से अधिक महिला-पुरूष मजदूरों का समूह ट्रकों पर सवार होकर चंदवा पहुंचा। स्क्रीनिग और स्वास्थय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र चंदवा में रूके। लॉकडाउन के पाचवें चरण के अनलॉक में चंदवा पहुंचने के बाद हर्षित मजदूरों ने बताया कि वो लोग विभिन्न प्रदेशों में कार्य करते थे। लॉकडाउन के खुलने की उम्मीद के साथ काफी दिनों तक वो लोग वहीं टिके रहे। बरसात के मौसम में घर लौटने के लिए भट्ठा मालिकों से बात की। भट्ठा मालिक के द्वारा ही उनके लिए वाहन की व्यवस्था की गई। इसके बाद वो चंदवा पहुंचे।