जितेंद्र बने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष
बारियातू : प्रखंड अंर्तगत गोनियां स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में दुर्गापूजा मनाने को ले
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 03:42 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 03:42 PM (IST)
बारियातू : प्रखंड अंर्तगत गोनियां स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में दुर्गापूजा मनाने को लेकर सीताराम गंझू की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में दुर्गापूजा के सफल संचालन हेतु समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ¨सह जीवन, उपाध्यक्ष कामेश्वर भोगता, सचिव यमुना गंझू, सह सचिव पूरण साव, कोषाध्यक्ष सीताराम गंझू को बनाया गया। साथ ही राजू विश्वकर्मा, दिनेश प्रसाद, विनय कुमार, पंचम गंझू, विजय प्रसाद, प्रहलाद उरांव व भोला प्रसाद सहित 21 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं पूजा के दौरान पांच दिवसीय श्रीराम कथा व अष्टमी को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें