भगवान का नाम लें दूर होंगे कष्ट
बारियातू : भगवान के नाम लेने से दुष्ट से दुष्ट मनुष्य का भी पाप कट जाता है और स्वर्ग में रहने
बारियातू : भगवान के नाम लेने से दुष्ट से दुष्ट मनुष्य का भी पाप कट जाता है और स्वर्ग में रहने लायक बन जाता है। उक्त बातें विश्वकर्मा पूजा बस्ती बारियातू में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार को चित्रकूट धाम से आए युवा महंत स्वामी सीताराम शरण जी महाराज ने कही।
राम कथा कहते हुए उन्होंने बताया कि कम सैनिकों के बावजूद भी भगवान राम की विजय हुई। हनुमान जी राम राम का नाम जपते-जपते समुद्र पार कर गए इसी तरह मनुष्य को भी भगवान राम सहित अन्य भगवान का नाम लेने से पाप दुख अपने आप दूर हो जाता है। कलयुग में भगवान का नाम औषधि के समान काम करता है। ताली बजाने से भी मन की प्रसन्नता के साथ-साथ पूरे शरीर का दुष्प्रभाव समाप्त हो जाता है। पैर का तलवा और हाथ के मसाज से मन को शांति व स्फूर्ति मिलती है। सुबह खाली पेट पानी पीने से पानी अमृत के समान काम करता है। कथा के दौरान भगवान राम माता सीता,भरत जी, लक्ष्मण जी, शत्रुध्न जी का एक साथ मनमोहक झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वकर्मा युवा समिति के कार्यकर्ताओं नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।