सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, तीन रिम्स रेफर
चंदवा : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना एनएच 75 पर
चंदवा : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना एनएच 75 पर स्थित मेनोनाइट मिशन के समीप घटी। इस दुर्घटना में डालटनगंज निवासी विनय सिन्हा और नीतीश कुमार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों एक कार (जेएच 03 एन 7661) पर सवार होकर डालटनगंज से रांची जा रहे थे। मेनोनाइट मिशन के समीप टाटा से डाल्टनगंज जा रहे ट्रक (जेएच 05 एएफ 9755) से टकराकर चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया जहां विनय को इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना चंदवा-माल्हन-मैक्लुस्कीगंज पथ पर घटी जहां बाइक पर सवार शिवजीत उरांव राजेंद्र भगत नामक युवक एक अज्ञात ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक पर सवार होकर कुसुमटोली से अपने गांव लोहरसी वापस लौट रहे थे कि गंगुआ होटल के समीप एक टेंपो टक्कर मार निकल भागा। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसआई रफीक खान (पेट्रो¨लग पुलिस) की टीम ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चारों घायलों का इलाज डॉ निर्मला शांति व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा किया जा रहा था। दोनों की हालत ¨चताजनक बनी हुई थी।