पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया गया शहादत दिवस
जिला कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को भारत रत्न के पूर्व प्रधानमंत्री ।
संवाद सूत्र, लातेहार: जिला कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को भारत रत्न के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस जनों ने श्रद्धा के पुष्प अíपत किया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम किया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर क्रांति लाकर युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार का प्रयोग के करने का दिया है। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था राजीव गांधी का देन है। जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी व प्रदेश प्रतिनिधि विजेंद्र कुमार ने कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता थे। इस मौके पर युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार, सुनील प्रसाद, मोहन ठाकुर, मोहम्मद उसम्मान समेत कई लोग मौजूद थे।