Move to Jagran APP

देश का हरेक किसान कर रहा कृषि बिल का समर्थन : उमेश

जागरण संवाददाता लातेहार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को कृषि विधेयक बिल के सम

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 08:17 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:17 AM (IST)
देश का हरेक किसान कर रहा कृषि बिल का समर्थन : उमेश
देश का हरेक किसान कर रहा कृषि बिल का समर्थन : उमेश

जागरण संवाददाता, लातेहार: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को कृषि विधेयक बिल के समर्थन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक उमेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी पार्टियों के द्वारा कृषि विधेयक बिल को लेकर किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी बापू के संकल्प के विपरीत किसानों के बीच गलत प्रचार कर रही है। राज्य के भोले-भाले किसानों को गुमराह किया जा रहा है, जबकि सच इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल का समर्थन देश का हरेक किसान कर रहा है। यह कृषि बिल किसानों के लिए हितकारी साबित होगी। इस बिल के द्वारा एमएसपी दिया जा रहा है। जिससे किसान अपना उपजाव कर देश के किसी भी कोने में बेच सकते हैं। जिला महामंत्री पंकज सिंह व वंशी यादव ने कहा कि बिल के द्वारा किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। अब किसान अपने अनाज को किसी भी बाजार में आसानी से बेच सकते हैं, अब किसानों को अपने अनाज को बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री वंशी यादव,पंकज सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू,लव दूबे, कामेश्वर भोक्ता, रामदेव सिंह, यमुना प्रसाद, शंभू प्रसाद, विष्णु गुप्ता, प्रमोद प्रसाद, संतोष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.