भाजपा नेता के भाई का निधन
मुख्य पथ निवासी भाजपा नेता सुनील कुमार साहू के भाई अनिल कुमार साहू का निधन।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 06:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा: मुख्य पथ निवासी भाजपा नेता सुनील कुमार साहू के भाई अनिल कुमार साहू का निधन रिम्स (रांची) में इलाज के दौरान हो गया। वे किडनी रोग से पीड़ित थे। राज्य के बाहर भी उनका इलाज किया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। अनिल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव हुटाप पहुंचे और श्रद्धासुमन अíपत किया। उनके निधन की सूचना से शहर में शोक की लहर है। भाजपा नेता राजकुमार पाठक, संजीव आजाद पप्पु, प्रभाकर मिश्रा, गोपाल जायसवाल, विनय विद्यार्थी, राजकुमार गुप्ता के अलावा राजकुमार साहु, सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अजय वैद्य, रामवृक्ष चैधरी समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें