हेरहंज में अज्ञात महिला का शव बरामद
संवाद सूत्र हेरहंज (लातेहार) थाना क्षेत्र के इनातु बरवागढ़ा हेरहंज पांकी मुख्य पथ के कि
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 06:27 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 05:15 AM (IST)
संवाद सूत्र, हेरहंज (लातेहार) : थाना क्षेत्र के इनातु बरवागढ़ा हेरहंज पांकी मुख्य पथ के किनारे मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। रास्ते से गुजर रहे हेरहंज भाजपा युवा मोर्चा के नेता मनीष जायसवाल की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने हेरहंज थाना को सूचना दी। हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शव के आसपास चूड़ी व स्विफ्ट कार का एक पार्ट गिरा है। शव का चेहरा व सिर कुचला हुआ है, महिला गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है हांथों में मेहंदी और पैर रंगा हुआ है। शव की पहचान नहीं हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें