सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
संवाद सूत्र लातेहार शहर के बाइपास चौक में शनिवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में एक
संवाद सूत्र, लातेहार : शहर के बाइपास चौक में शनिवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लातेहार शहर के धर्मपुर निवासी दिवंगत शिक्षक विद्या राम के पुत्र श्लोक राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक युवक को अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक बाइपास चौक से थाना चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने युवक को कुचल कर फरार हो गया। जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। इधर दुर्घटना की खबर लोगों तक पहुंचने पर देखने के लिए भीड़ अस्पताल में उमड़ गई। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक को पकड़ने को लेकर अभियान चला रही है। बहुत जल्द ट्रक पुलिस के कब्जे में होगा।
बिना मास्क लगाए यात्री पाए जाने पर बस संचालकों पर लगा छह हजार का जुर्माना
जागरण संवाददाता, लातेहार : उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह के द्वारा बसों में मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। बस में बिना मास्क लगाए यात्री पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बस संचालक पर जुर्माना लगाया गया। यात्रियों के द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर विभिन्न बसों के संचालकों पर कुल छह हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालक एवं कंडक्टर को निर्देश दिया कि बस में सभी यात्रियों के द्वारा मास्क लगाया जाना सुनिश्चित करें। जांच में बिना मास्क या बस की क्षमता से अधिक यात्री बस में पाए जाने पर बस संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट/मास्क की भी जांच की गई व नियम विरुद्ध वाहन चालन करने वालों पर कार्रवाई की गई।