गैस सिलेंडर में मूल्यवृद्धि के खिलाफ माकपा ने दिया धरना
चंदवा : रसोई गैस सिलेंडर में बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवा
चंदवा : रसोई गैस सिलेंडर में बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी माकपा) ने पेंशनर भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता मनु उरांव व संचालन अयूब खान ने किया। मौके पर उपस्थित झारखंड राज्य कमेटी सदस्य सदस्य सह जिला प्रभारी संजय पासवान ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना महिलाओं के साथ छलावा है। इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर व चूल्हा प्रदान कर रही है वहीं दूसरी ओर रसोई गैस सिलेंडर के मूल्यों को लगातार बढ़ा रही है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि उन परिवारों के लिए आफत बन गई है। 14. 2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत महज चार सालों में दुगुनी हो गई है। भाजपा के मंहगाई कम करने का दावा खोखला साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की उज्ज्वला योजना का लक्ष्य सिर्फ गैस एजेंसियों को लाभ पहुंचाना है। सिलेंडर रहने के बाद भी महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी से खाना पकाने को विवश हैं। उज्जवला योजना में मिला सिलेंडर शो पीस बन कर रह गया है। राज्य सचिव मंडल सदस्य सुभाष मुंडा ने कहा गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि व घर में रखा खाली गैस सिलेंडर उन्हें चिढ़ा रहा है। एक बार गैस खत्म होने के बाद दूसरी बार सिलेंडर को भराने में अपने को असमर्थ पा रहे हैं। पार्टी नेता अयूब खान, जिला सचिव सुरेंद्र ¨सह, रसीद मियां, बैजनाथ ठाकुर, कमल गंझू, शोभन उरांव, बालेश्वर उरांव समेत अन्य ने कहा कि मोदी सरकार का कहना था कि लकड़ी व गोबर से खाना पकाने के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था। धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रखंड कार्यालय प्रतिनिधि को सौंपा गया। जिसमें सब्सिडी वाले महंगाई रसोई गैस सिलेंडर को जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत कर सस्ते दर पर गरीब उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने तथा बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम तत्काल कम करने की मांग की गई। मौके पर ललन राम, पचु गंझू साजिद खान लिटृटू, नरेश उरांव, बालदेव उरांव, रमजान साह चिस्ती, बरन भोगता, प्रभु महली, झिरगा उरांव, लालजी उरांव, अजमतुल्ला अंसारी, निरंजन ठाकुर, अजीज अंसारी, सुलेन्द्र गंझू, गणपति लोहरा, सुधन गंझू, अनिल गंझू, अरूण उरांव, रामु उरांव, दिनेश बारला, रामजीत उरांव, फहमीदा बीवी, बिरवा देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, कशीरन बीवी, डोमनी देवी, फुलो देवी, सुगनी देवी समेत महिला-पुरूष उपस्थित थे।