चार रक्तदाताओं ने खून देकर मरीजों की जिदगी बचाई
संवाद सूत्र लातेहार सदर अस्पताल लातेहार में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के लिए वॉलंटरी ब्लड
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के लिए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स संस्था के चार सदस्यों ने ब्लड बैंक लातेहार में रक्तदान किया। सदर प्रखंड निवासी निखत परवीन आकस्मिक अवस्था में प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। जबकि प्रसव के उपरांत चंदवा की रीना देवी हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रही थी। इन्हें ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलते ही वॉलंटरी ब्लड डोनर्स लातेहार के संचालक विकासकांत पाठक व श्याम अग्रवाल सक्रिय हो गए। रक्तदाताओं से संपर्क कर तत्काल चंदवा से मदन कुमार पांडेय, लातेहार के राकेश कुमार अग्रवाल, बंटी कुमार व आलोक कुमार सोनी ब्लड बैंक लातेहार पहुंचे एवं रक्तदान किया। इन लोगों को प्रेरित करने में ग्रुप के रक्तदाता विक्रांत कुमार सिंह एवं अमित कुमार सिन्हा ने मुख्य भूमिका अदा की।