Move to Jagran APP

मनिका सीट पर भाजपा बदल देती है प्रत्याशी

मनिका विधानसभा सीट पर भाजपा को जब आशंका होती है कि उनका पु

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 07:15 PM (IST)
मनिका सीट पर भाजपा बदल देती है प्रत्याशी
मनिका सीट पर भाजपा बदल देती है प्रत्याशी

अर्जुन विश्वकर्मा, बरवाडीह : मनिका विधानसभा सीट पर भाजपा को जब आशंका होती है कि उनका पुराना विधायक चुनाव में हार सकता है तो तुरंत विधायक का टिकट काट कर नया चेहरा का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार देता है। ऐसा ही भाजपा की अभी तक फितरत रही है। इस चुनावी रणनीति अपना कर भाजपा इस सीट पर कब्जा जमाने मे सफल भी हो जा रही है। ऐसा अभी तक दो बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बदला जा चुका है और दोनों बार भाजपा मनिका सीट पर जीत का स्वाद भी चखा। जब वर्ष 2005 में भाजपा के पूर्व मंत्री स्व. यमुना सिंह राजद के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह के हाथों चुनाव हार गए थे तो वर्ष 2009 के विस चुनाव में भाजपा ने पूर्व मंत्री स्व 0 यमुना सिंह का टिकट काट दिया और उनकी जगह हरिकृष्ण सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा। उस समय यह चेहरा लोगो के लिए एकदम नया था। उक्त चुनाव में हरिकृष्ण सिंह राजद के रामचंद्र सिंह को हराकर मनिका सीट को भाजपा की झोली में डाल दिया। वहीं वर्ष 2014 के विस चुनाव में भी विधायक हरिकृष्ण सिंह ने जीत दर्ज कर भाजपा के कब्जे में ही यह सीट बरकरार रखी ,लेकिन जब भाजपा को वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में लगने लगा कि विधायक हरिकृष्ण सिंह प्रतिद्वंदी दल के प्रत्याशियों के सामने इस बार टिक नही पाएंगे और उनके कब्जे से मनिका सीट बाहर जा सकता है तो भाजपा विधायक हरिकृष्ण सिंह को टिकट नही देकर फिर नया चेहरा रघुपाल सिंह को टिकट दे दिया। ताकि मनिका सीट पर हैट्रिक जीत दर्ज करने की संभावना बलवती हो जाये।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.