कोडरमा में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका Koderma News
तिलैया डैम ओपी अंतर्गत पोकडंडा गांव में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान विनीत यादव के रूप में की गई है।
कोडरमा,जासं। कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी अंतर्गत पोकडंडा गांव में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गांव के ही विनीत यादव के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। वह ट्रक चालक था। शव के गले में रस्सी बंधी होने के निशान मिले हैंं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।
शव को पोकडंडा के खेल मैदान के पास मंडप के नजदीक से बरामद किया गया है। मृतक के पिता भवानी यादव राजमिस्त्री का करते हैं। उसके दो बच्चे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने के लिए पुलिस आवश्यक करवाई कर रही है। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगोंं ने पुलिस को सूूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मामला हत्या का है। लेकिन यह घटना कैसे हुई और किसने इसे अंजाम दिया, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।