प्रखंडों में भी लगी योग की पाठशाला
जयनगर (कोडरमा): अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को जयनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित य
जयनगर (कोडरमा): अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को जयनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से योग कर योग के माध्यम से समाज को निरोग बनाने का संकल्प लिया। योग शिक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में सैकड़ा़ें लोगों ने योगाभ्यास कर लाभ उठाया।
इस दौरान सुनील कुमार ने लोगों को भद्रासन, बज्रासन, शशंकासन के अलावे प्राणायाम में कपालभाती, नाड़ीशोधन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, शीतली प्राणायाम आदि कई योग कराया और इससे होनेवाले लाभों के बारे में बताया।
इसके पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, बीडीओ अमित कुमार, सीओ बालेश्वर राम, थाना रविकिशोर प्रसाद, बीससूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर प्रमुख जयप्रकाश राम ने कहा कि सौ रोगों की मात्र एक ही दवा, वह है योग। योग करने से लोग निरंतर निरोग रह सकते हैं। बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि योग से मन अवसाद दूर हो जाते है और मन शांत हो जाता है।
वहीं दूसरी ओर आदर्श +2 उच्च विद्यालय, मधवाटांड़ में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में 45 झारखण्ड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कैडेट्स और स्थानीय मधवाटांड़ के 1800 बच्चे, समेत शिक्षक, शिक्षिकाओं ने एक साथ योग का अभ्यास किया। विद्यालय के प्राचार्य पुनीत यादव और सुबेदार मेजर रामनारायण मंडल ने संयुक्त रुप से दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रखंड मुख्यालय में मनाया गया योग दिवस
मरकच्चो: मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय + 2 उच्च विद्यालय के स्टेडियम में योग शिविर लगा। योग शिक्षक चंद्रदेव साव मनीष बर्णवाल व रामशरण यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने योग का अभ्यास कर लाभ उठाया।
इससे पूर्व मरकच्चो प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी ,वीडियो ज्ञान मनी एक्का, सी ओ हुलास महतो ,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो, थाना प्रभारी नरेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकचो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हरेंद्र शर्मा ,सर्वोदय + 2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य धर्मचंद मंडल ,समेत कई लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर प्रमुख सावित्री देवी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। सतगावां: प्रखंड के स्टेडियम मैदान में लोगों को योग की जानकारी दी और योगाभ्यास कराया गया। यहां के लोगों को योग के गुर सिखाए गये। इस मौके पर जिप सदस्य।भुवनेश्वर राम ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा गंभीर बिमारियों से मुक्ति मिलती है। योग बच्चे बुढ्ढे, नौजवान, तथा महिलाओं को भी योग करनी चाहिए।