पैनल अधिवक्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची ( झालसा ) के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा
कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची ( झालसा ) के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में पैनल अधिवक्ताओं का तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण चल रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को रिसोर्स पर्सन द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर पैनल अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ कोडरमा के सचिव मोहन प्रसाद अम्बष्ठ ने बंदियों के अधिकारों से सम्बंधित कानून पर प्रकाश डाला। वहीं कुटुंब न्यायालय कोडरमा के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार ¨सह ने महिलाओं को उनके कार्य स्थल पर यौन प्रताड़ना से सम्बंधित ़कानूनी प्रावधानों एवं महिलाओं से सम्बंधित कानूनों पर विस्तारपूर्वक बताया।
जिला जज द्वितीय संजय कुमार ¨सह ने मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम से सम्बंधित कानूनों पर प्रकाश डाला। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी पूजा ने घरेलू ¨हसा अधिनियम के तहत महिलाओं की सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों की जानकारी दी।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार ¨सह, न्यायालयकर्मी ओम प्रकाश ¨सह, रणजीत कुमार ¨सह, राज कुमार राउत, संतोष कुमार ¨सह, अधिवक्ता रणजीत दुबे, महावीर राम, संतोष कुमार, सुरेश यादव, अंशुमन कुमार पाण्डेय, धीरज जोशी, कुमार रौशन, संजय पाण्डेय, जयराम पांडेय, मनीष कुमार ¨सह, बचन देव नाथ आर्या, राम विनय ¨सह, प्रदीप कुमार, नीरा जायसवाल, शांति कुमारी, संगीता रानी, शिवनन्दन कुमार शर्मा व राजेश्वर प्रसाद ¨सह सहित कई अन्य पैनल अधिवक्ता मौजूद थे।