सोमवती अमावस्या कल , स्नान दान की तैयारी
पति की दीर्घायु की कामना का पर्व सोमवती अमावस्या 31 जनवर
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): पति की दीर्घायु की कामना का पर्व सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को मनाया जाएगा। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को ही सोमवती अमावस्या कहा जाता है। पंडित गौतम पांडे ने बताया कि सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या को सबसे बड़ा पुण्य काल माना गया है। इस दिन मनुष्य के मन और जल का कारक होने के कारण अमावस्या पर स्नान दान का विशेष फल मिलता है। सोमवार को भगवान शिव और चंद्रमा का दिन माना गया है चंद्रमा को जल और मन का कारक माना गया है ,इस दिन गंगा में स्नान श्रेयस्कर होता है। माघ मास में ये अमावस्या पड़ रही है, जिससे इसे माघी व मोनी अमावस्या भी कहेंगे। अमावस्या के दिन भगवान सूर्य को जल देने से दरिद्रता दूर होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें