कांग्रेसियों ने मनाई डा. राजेंद्र प्रसाद की 137 वीं जयंती
स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की 137 वीं जन्म जयंती गुरुवार को कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू ने की, जबकि संचालन कार्यसमिति सदस्य सरस कुमार बबलू ने किया। उन्होंने डा. राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए आजादी की लड़ाई, संविधान निर्माण एवं देश के नवनिर्माण में इनके योगदान पर प्रकाश डाल। जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, गणेश स्वर्णकार,उपाध्यक्ष आशीष पांडे,महासचिव संजय सेठ,जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा,महासचिव नवनीत ओझा,सचिव हुसैन अली,सचिव अरविद सेठ,सुबोध कुमार,सचिव प्रभु राम,खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधांशु शेखर,असंगठित कामगार जिला अध्यक्ष आकाश सिंह, निरंजन सिन्हा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फैय्याज कैसर ने किया।