Move to Jagran APP

सहायक अध्यापक संघ ने किया प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान

सतगावां प्रखंड स्थित ब्लाक मैदान में सहायक अध्यापक जिला स्तरीय ए

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:06 PM (IST)
सहायक अध्यापक संघ ने किया प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान
सहायक अध्यापक संघ ने किया प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड स्थित ब्लाक मैदान में सहायक अध्यापक जिला स्तरीय एकीकृत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार सिन्हा एवं संचालन प्रणव मुरारी ने किया। सहायक अध्यापक प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय दूबे ने कहा कि सरकार से अभी लड़ाई बाकी है। इसी सरकार से हमें न्याय मिलेगी। अगर हम संगठित रहें और एकजुट रहे तो आने वाला समय स्वर्णिम होगा। उन्होंने कहा कि थोड़ा समय लगेगा लेकिन सभी को वेतनमान मिलेगा। वहीं राज्य कमेटी के सदस्य बीरेन्द्र राय ,मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष तंनवीर आलम, साकिब महबूद जयनगर प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साव, पोखराज साव, डोमचाच प्रखंड अध्यक्ष रामू यादव, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, सुभाष सिंह ने कहा कि 18 वर्ष लड़ाई लड़ने के बाद आज हमें शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो द्वारा हमें सहायक शिक्षक के नाम का दर्जा दिया गया। लोगों ने भरोसा जताया कि उन्हें वेतनमान भी जल्द मिलेगा। लोगों ने मानदेय में वृद्धि पर खुशी जताई। मौके पर संतोष कुमार,अरुण सिंह,अनिरुद्ध यादव,प्रमोद सिंह,समीर गौतम,धनेश्वर यादव,प्रमोद गुप्ता,धनन्जय यादव,राजकिशोर प्रसाद, भानु पंडित,सरयू यादव,रितेश कुमार,मो जलील,शबनम आरसी,रूकसाना खातून,अमन कुमारी,सुनीता कुमारी,विकास कुमार,मनोज कुमार,शम्भू पासवान, रणजीत कुमार के अलावे सैकड़ो शिक्षक मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.