Move to Jagran APP

सतगावां में मुखिया संघ के अध्यक्ष बने उत्तम सिंह

सतगावां मे मुखिया संघ की अध्यक्ष बना उत्तम सिंह

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 07:24 PM (IST)
सतगावां में मुखिया संघ के अध्यक्ष बने उत्तम सिंह
सतगावां में मुखिया संघ के अध्यक्ष बने उत्तम सिंह

सतगावां में मुखिया संघ के अध्यक्ष बने उत्तम सिंह

loksabha election banner

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): मरचोई के कटहरवा में बुधवार को मुखिया संघ की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष मरचोई पंचायत के मुखिया उत्तम सिंह को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष ईटाय पंचायत के मुखिया अमर कुमार, टेहरो पंचायत के मुखिया सदानंद कुमार को कोषाध्यक्ष , मीरगंज पंचायत के मुखिया मंटू चौधरी को सचिव तथा कोठियार पंचायत के मुखिया को उपसचिव बनाया गया। अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि उन्हें मिले सम्मान के लिए वह सभी के शुक्रगुजार हैं। सभी को भरोसा दिलाते हैं कि जब भी जरूरत होगी, सामाजिक कार्यों के लिए वह उपलब्ध होंगे। अपने कार्य एवं दायित्व अच्छी तरह से निभाएंगे। सतगावां के 14 पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता मथुरा यादव ने की व संचालन उपप्रमुख मनोज कुमार निराला ने किया। बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रामोऔतार चौधरी, उपप्रमुख मनोज कुमार निराला, सुनील सिंह, मथुरा प्रसाद यादव, बिनोद यादव, दिनेश यादव, शिवालक यादव, श्रीकांत यादव, नरायण राय, नंद किशोर साव, सरवन रविदास, नाईम उदीन, व्यास यादव, प्रिंस कुमार, सदानंद सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.