Move to Jagran APP

मरकच्चो में सहिया संघ की बैठक

प्रखंड के पेयजलापूर्ति कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जल सहिया संघ की बैठक हुई। इस मौके पर मौजूद संघ के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा किया तथा सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 06:57 PM (IST)
मरकच्चो में सहिया संघ की बैठक
मरकच्चो में सहिया संघ की बैठक

मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड के पेयजलापूर्ति कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जल सहिया संघ की बैठक हुई। इस मौके पर मौजूद संघ के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा किया तथा सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद संघ के प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो ने कहा कि झारखंड सरकार जल सहिया के संग घोर अन्याय करते आ रही है। संघ के द्वारा आठ वर्षों से काम करने के बाद भी उनको मानदेय नहीं दिया जा रहा है और न ही उन्हें काम के बदले प्रोत्साहन की राशि दी गयी है। बैठक को देवेन्द्र कुमार राणा महामंत्री गायत्री देवी आदि ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता नीतू देवी ने की। मौके पर अनीता देवी, पुष्पा देवी, यशोदा देवी, उर्मिला देवी, तारा देवी, गीता देवी, संगीता देवी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.