वृद्धा का शव कमरे से बरामद, हत्या की आशंका
संवाद सूत्र मरकच्चो (कोडरमा) नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना से एक 70 वर्षीय महिला का शव न
संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना से एक 70 वर्षीय महिला का शव नवलशाही पुलिस ने कमरे से बरामद किया है। मृतका कि पहचान मसमोहना निवासी बालमति देवी के रूप में हुई है। मृतका के शरीर पर कई जख्म व गले मे रस्सी के निशान मिले हैं। जानकारी अनुसार मृतका अपने मायके में ही रहती थी। उसका भाई रामविलास सिंह अपनी बहन बालमति को अपने बाप के हिस्से का 33 फीसद का हिस्सेदार बना दिया था। मृतका को अपना संतान नहीं था जिस कारण उसने अपनी बहन के बेटे को गोद लिया था और उसी के साथ रह रही थी। बेटा दूसरे राज्य मे काम करता है वह बहू के साथ महिला घर में रहती थी। जानकारी के अनुसार मृतका के पास कुछ जमीन व जमा किए लगभग सात आठ लाख रुपए थे। उसी को लेकर बराबर विवाद होता था। मंगलवार को उसकी बहू रेखा देवी के पिता व भाई मसमोहना आए हुए थे। मृतका मंगलवार के दो बजे से अपने घर के कमरे में बंद थी। दूसरे दिन सुबह तक महिला को नहीं देखे जाने पर ग्रामीणों ने उक्त कमरे मे झांक कर देखा तो पाया कि महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ है, जबकि कमरे की खिड़की बिना ग्रिल का था और खिड़की बंद थी आशंका जताया जा रहा है कि महिला कि हत्या कर लोग उसी खिड़की से बाहर भाग निकले हैं। घटना कि सूचना पाकर नवलशाही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका की बहू उसके भाई व पिता को हिरासत मे लेकर पूछताछ कि जा रही है।