Lok Sabha Election 2019: कोडरमा जिले में 13 आदर्श मतदान केंद्र और छह सखी बूथ
Lok Sabha Election 2019. जिले में 13 मतदान केंद्रों को आदर्श व छह बूथों को सखी बूथ बनाया गया है। यहां विशेष व्यवस्था होगी। सखी बूथों में महिलाएं ही सारा कार्य संभालेंगी।
कोडरमा, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019- जिले में 13 मतदान केंद्रों को आदर्श व छह बूथों को सखी बूथ बनाया गया है। आदर्श बूथों में जहां विशेष व्यवस्था होगी, वहीं सखी बूथों में चुनाव कर्मी से लेकर पुलिस बल तक महिलाएं ही होंगी। उप निर्वाचन पदाधिकारी शाफिक आलम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कोडरमा प्रखंड अंतर्गत छह मतदान केंद्रों को सखी मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है।
इसमें प्रखंड कार्यालय कोडरमा उत्तरी भाग, बालिका मध्य विद्यालय कोडरमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागीटांड़ स्थित फरेन्दवा मध्य भाग, आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा उतरी भाग, उच्च विद्यालय कोडरमा पश्चिमी भाग, परियोजना कन्या उच्च विद्यालय कोडरमा पूर्वी भाग केंद्र शामिल है।
इन सखी मतदान केंद्रों पर महिला पदाधिकारी तैनात रहेंगी। साथ ही इन मतदान केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। जिले के 13 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है।
इसके अंतर्गत सतगावां प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 49 मध्य विद्यालय, बासोडीह पूर्वी भाग, मतदान केंद्र संख्या 50 मध्य विद्यालय, बासोडीह, केंद्र संख्या 74, 75, 76, 77 सीता सुखानी कन्या मध्य विद्यालय झुमरी तिलैया, डोमचांच प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 228, 229 मध्य विद्यालय बेहराडीह, मरकच्चो प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 346 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय, केंद्र संख्या 339 उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, जयनगर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 59, व 60 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ, तथा चंदवारा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 192 उच्च विद्यालय, चंदवारा पूर्वी भाग शामिल है।
उन्होंने बताया कि आदर्श मतदान केंद्रों में शेड की व्यवस्था के साथ दीवारों पर स्वीप कार्यक्रम के तहत किए गए मतदाता जागरुकता के बारे में उल्लेख किया जाएगा। प्रवेश द्वार की सजावट की जाएगी। साथ ही मतदान केंद्र में पानी, बिजली, शौचालय की विशेष सुविधा होगी।