Move to Jagran APP

गायत्री परिवार ने हवन यज्ञ का किया आयोजन

मरकच्चो (कोडरमा): अखिल विश्व गायत्री परिवार  शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में मरकच्चो प्रखण्ड

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 07:56 PM (IST)
गायत्री परिवार ने हवन यज्ञ का किया आयोजन

मरकच्चो (कोडरमा): अखिल विश्व गायत्री परिवार  शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में मरकच्चो प्रखण्ड के ग्राम चोपनाडीह पंचायत में रविवार को पंचायत के 24 स्थानों व टोलों पर प्रात: 7 बजे से आध्यात्मिक प्रयोग हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व गायत्री शक्ति पीठ झुमरीतिलैया के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश ठाकुर ने किया। इस कार्य हेतु गायत्री चेतना केंद्र  को केंद्र ¨बदु बनाया गया। जहां विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता प्रात: 5:30 बजे पहुंच गए और यहां से टोली का निर्माण कर  सभी 24 गंतव्य स्थान पर  स्वयंसेवक भेजे गए । गायत्री परिवार ऋषि प्रणाली आधारित जीवन को जीने के लिए प्रेरित करता आया है।प्रकृति की सुरक्षा अपना दायित्व है। आज जब वायु प्रदूषण की समस्या विश्व संकट का रूप धारण करती जा रही है तो पर्यावरण की शुद्धता के लिए प्रमुख अस्त्र यज्ञ उपचार को फिर से प्रखर बनाना होगा। वायु की शुद्धता पर स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है यज्ञ एक महत्वपूर्ण विज्ञान है ।आज का ज्ञान प्रत्यक्षदर्शियों अनुभवों तथा विज्ञान दर्शनों पर अवलंबित है। प्राचीन काल का आधार अध्यात्मिक था  स्वच्छ वातावरण का परिशोधन करता है। यज्ञ सामूहिकता का प्रतीक है ।यदि पृथ्वी पर सौ टन पानी माना जाए तो आकाश में करोड़ों  टन पानी हर समय अ²श्य रूप में घूमता हुआ माना जाएगा। यज्ञ वर्षा कराने में सक्षम है और आज इसके पास प्रसांगिकता है।यज्ञ को सफल बनाने हेतु  स्वयंसेवक कर्मकांडी  मुकेश राणा , सुनील यादव,रामचंद्र पंडित, महादेव प्रसाद यादव ,सुखदेव प्रसाद यादव, वासुदेव राम ,संतोष यादव, मंजू वर्णवाल, बैजनाथ यादव ,कौशल कुमार कुशल, रामेश्वर यादव, मोहन शर्मा, राजेश्वरी प्रसाद, उषा बर्णवाल राम लखन विश्वकर्मा ,सीताराम यादव, राजेंद्र राणा ,राजेंद्र प्रसाद, मनोज पंडित ,बालेश्वर साव, भीखी साव, अर्जुन गुप्ता, सुनील राणा, सरजू यादव, आदि लगे हुए  थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.