Move to Jagran APP

नशामुक्त पंचायत बनाने को सड़क पर उतरीं महिलाएं

मरकच्चो (कोडरमा): डोमचांच प्रखंड के खरखार पंचायत की महिलाओं ने पंचायत को नशामुक्त पंचायत बनाने को ल

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 07:03 PM (IST)
नशामुक्त पंचायत बनाने को सड़क पर उतरीं महिलाएं
नशामुक्त पंचायत बनाने को सड़क पर उतरीं महिलाएं

मरकच्चो (कोडरमा): डोमचांच प्रखंड के खरखार पंचायत की महिलाओं ने पंचायत को नशामुक्त पंचायत बनाने को लेकर बुधवार को पंचायत भवन परिसर में बैठक की। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख संगीता देवी, समाज सेवी महावीर यादव,उप मुखिया बिरजू शर्मा मौजूद थे।

loksabha election banner

मौके पर मौजूद महिलाओं ने पंचायत में पूर्ण रूप से शराब बंदी,शादी में दहेज पर पाबंदी,बेटा के समान बेटियों को शिक्षा देने, शौचालय का उपयोग करने आदि का संकल्प लिया। इसके बाद महिलाओं का समूह रैली में तब्दील हो गया। रैली में शामिल महिलाओं ने पंचायत भवन परिसर से ग्राम खरखार,पहाड़ पर,लहरिया टांड़,रतन पुर,कटारिया टांड़ आदि का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को पंचायत में शराब की चुलाई बंद करने व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान महिलाओं ने शराब व्यवसायियों को पंचायत में शराब नहीं बेचने का भी आग्रह किया। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसा नहीं करनेवालों के विरुद्ध पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन उप मुखिया बिरजू शर्मा नें किया। मौके पर मो मुमताज,दशरथ राम,रामधनी यादव,अर्जुन यादव,सावित्री देवी,द्रोपदी देवी,पूजा पांडेय,सुनीता देवी,मीणा देवी,उर्मिला देवी,शाजदा खातून,जागो देवी,गायत्री देवी,बिना देवी,माधुरी देवी,कौशल्या देवी,अ़क्ली देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.