249 लोगों की जांच में दो संक्रमित मिले, 14 हुए स्वस्थ
जिले में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। जिले में पिछले 24 घं
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कोडरमा : जिले में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। जिले में पिछले 24 घंटे में दो संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 249 लोगों की जांच हुई। इसमें दो लोग संक्रमित पाए गए। एंटीजन जांच में दोनों संक्रमित मिले हैं। जिले में 138 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन और तीन डीसीएचसी में इलाजरत हैं। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे 14 संक्रमित मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 141 हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें